बोकारो , सितंबर 21 -- जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार सरकार में परिवहन मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाया जाएगा, इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
श्री राउत झारखंड के बोकारो लोहाँचल स्थित जनता दल यू के वरिष्ठ नेता पूर्व बियाडा चेयरमैन अशोक चौधरी के आवास पर रजरप्पा जाने के क्रम में पहुँचे तथा पार्टी के वरिष्ठ साथियों से मुलाक़ात की ।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा की पूर्व में झारखंड में पार्टी की संगठनात्मक ढाँचा अत्यंत मज़बूत हुआ करती थी। इन दिनों पार्टी की सकारात्मक गतिशीलता में कमी आई है , संगठन कमजोर हुआ है, उसे पुनः धारधार और मजबूत करने की ज़रूरत है। हम लोग पुनः यहाँ पार्टी को मज़बूत बनाने की दिशा में काम करेंगे इसके लिए पार्टी बड़े स्तर पर एक योजना तय कर रही है।
श्री लराउत ने कहा की हम सभी बिहार में नीतीश कुमार जी के सिपाही है उनके नेतृत्व में बेमिसाल और विकसित बिहार की निर्माण किया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों में मजबूत हुआ है। अब हम स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में पूरे बिहार के संगठन को मज़बूत करेंगे और उनके नेतृत्व में संगठन को मज़बूत किया जा रहा है, उसमें हम लोग शामिल हैं।
जनता दल यू नेता अशोक चौधरी ने कहा झारखंड में भी खास करके बोकारो में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी का कार्यक्रम सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य हो रहा है। पत्रकार द्वारा किए गए सवाल के जवाब में श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के फण्ड को अन्य मद में इस्तेमाल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर स्टेट् शेयर जो राज्य का हिस्सा है ,उसको जारी न करके देरी कर रही है। केंद्र सरकार के केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए मिले विशेष अनुदान सार्वभौमिक उद्देश्यो के लिए स्वीकृत है। राज्य को उसे किसी अन्य मद में खर्च करने से बचना चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा की बोकारो में पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करने के लिए सब साथी मिल कर काम करे उक्त अक्सर पर प्रदेश के नेता सुशील कुमार सिंह धनबाद जेडीयू जिलाध्यक्ष, पिंटू कुमार सिंह ,प्रवीण कुमार ,बालेश्वर प्रसाद ,नीलेश कुमार ,शंकर स्नेही सिंह ,रतन प्रसाद ,कुंदन कुमार ,के के सिंह ,अनुज कुमार, सदैव कुमार ,कृष्ण प्रसाद आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित