गिरिडीह , अक्टूबर 01 -- झरखंड के गिरिडीह जिले में शहर के बाभनटोली स्थित काली बाबू हाता में रहने वाले छड़ सिमेंट के व्यवसायी संजय बरनवाल के घर में घूसकर एक युवक ने उनकी पत्नी नीति बरनवाल पर गुरुवार को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दियाघटना के बाद भाग रहे युवक को मुहल्ले के लोगों ने पकड कर पुलिस को सौंपा, गंभीर रूप से घायल निधी बरनवाल को इलाज के लिए शहर के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कि हमला करने वाला युवक संजय दास उनके यहां चालक के रूप में काम करता था। कुछ दिन पूर्व किसी कारण उसे काम से हटा दिया था। जिसके कारण संजय दास नाराज था, इसी बीच संजय दास और संजय बरनवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने नीति बरनवाल पर हमला कर दिया।

फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बरनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध बरनवाल सहित अन्य लोग मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे और संजय बरनवाल से मिलकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने घटना की निन्दा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित