रांची , मार्च 23 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे के हस्ताक्षर वाला प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है।
घोषित उम्मीदवारों की सूची माजबत- प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ- तेहारू गौर, खुमटाई- अमित नाग, चबुआ- भुबेन मुरारी, गोसाईगांव- फ्रेडरिकसन हासदा, सोनारी- बलदेव तेली, दुलियाजान- पीटर मिंज, रोंगोनाडी- पवन सौतल, डिगबोई- भरत नायक, भेरगांव- प्रभात दास पनिका, टिंगखोंग- महावीर बास्के, बरचल्ला- अब्दुल माजान, रंगापाड़ा- मैथ्यू टोपनो, मरघेरिटा- जेरनल मिंज, नाहरकटिया- संजय बाघ, माकुम- मुना कर्माकर,डूमडूमा- रत्नाकर ताती ,सरुपथार- साहिल मुंडा, तिटाबोर- सोनिया, बोकाजन - प्रतापचिंग रंघफर, खोवांग- प्रभाकर दास।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित