रांची , अक्टूबर 26 -- झारखंड भाजपा ने "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत आयोजित होने वाले पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारियों की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार छह वरिष्ठ पार्टी नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, सचेतक राज सिन्हा को जमशेदपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रांची जिले की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह को सौंपी गई है। हजारीबाग जिले का प्रभारी पूर्व विधायक बिरंची नारायण को बनाया गया है। पलामू जिले की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा को दी गई है। गिरिडीह जिले का प्रभारी प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी को तथा दुमका जिले का प्रभारी प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र को मनोनीत किया गया है।
पार्टी की ओर से इन नेताओं को संबंधित जिलों में अभियान के तहत पदयात्रा कार्यक्रम के सफल आयोजन और संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित