रांची , अगस्त 05 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।
श्री मरांडी ने रिम्स के हालात पर भी सरकार पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स की दुर्दशा मरीजों के लिए सबसे बड़ा सरदर्द साबित हो रही है। वार्डों में पानी भर गया है, चारों ओर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है।
जो सरकार मौजूदा रिम्स की व्यवस्था तक नहीं संभाल पा रही, वही आदिवासियों की जमीन लूटकर रिम्स-2 बनाने की बात कर रही है।
श्री मरांडी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के बजाय ठेकेदारों, निजी जांच लैबों और आउटसोर्सिंग कंपनियों से कमीशन वसूलने में व्यस्त हैं।
इसी दबाव में रिम्स के दलित निदेशक को प्रताड़ित कर इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। जनता सब देख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित