रांची , अक्टूबर 20 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विजयादशमी के पावन अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पर्व सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए तथा समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता को और सुदृढ़ करे, यही मंगलकामना है।

श्री सोरेन ने लिखा, विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य की ही होती है।

आइए, हम सभी अन्याय, भेदभाव और बुराइयों के खिलाफ खड़े होने तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

शुभो विजया!श्री मरांडी ने भी विजयदशमी पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु श्रीराम की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो, यही मंगलकामना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित