रांची , अप्रैल 20 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में वेद, पुराण, साहित्य, साहित्यशास्त्र, व्याकरण, दर्शन, ज्योतिष एवं भारतीय संस्कृति आदि विविध विषयों पर विषय-विशेषज्ञ मूर्धन्य विद्वानों के शोध-आलेखों के उत्कृष्ट संग्रह 'वैशारदी' (प्रो० नन्हूक राम दूबे स्मृतिग्रंथ) का लोकार्पण किया।

राज्यपाल श्री गंगवार ने इस महत्वपूर्ण कृति के प्रकाशन के लिए संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे स्मृतिग्रंथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उक्त स्मृतिग्रंथ के संपादक मंडल में डॉ० नमिता सिंह, डॉ० कंजीव लोचन, डॉ० शैलेश कुमार मिश्र, डॉ० धनंजय वासुदेव द्विवेदी तथा गौरीनन्दन द्विवेदी सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ० नितिन कुलकर्णी, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के कुलपति प्रो० राजीव मनोहर सहित विभिन्न शिक्षाविद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित