रांची , मार्च 04 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रंगो के त्योहार होली पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री गंगवार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे, यही मंगलकामना है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा होली के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
रंगों का यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने का संदेश देती है, यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों को और मजबूत बनाने की भी प्रेरणा देता है।होली का यह शुभ दिन आपके जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए। रंगों का यह उत्सव हर घर में सुख और समृद्धि लाए, आप सभी स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।
श्री मरांडी ने लिखा, आप सबों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार आप सबके के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित