रांची , अगस्त 28 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी में रक्षाबंधन की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।
राजपाल श्री गंगवार में लिखा, भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट बंधन के पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाए और भाई-बहन का स्नेह सदैव बना रहे, यही मेरी मंगलकामना है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।
हमारी माताओं-बहनों का सदैव स्वर्णिम इतिहास रहा है। संघर्ष करते हुए परिवार को संभालने के साथ-साथ झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब एक नारी पढ़ती है, आगे बढ़ती है, तो केवल उनका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।
इसी विश्वास के साथ झारखंड सरकार माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित अनेक पहल हमारी माताओं-बहनों को अपने सपनों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं।
आइए, इस रक्षाबंधन हम संकल्प लें कि हमारी बेटियां पढ़ेंगी, हमारी बहनें आगे बढ़ेंगी और हमारी माताएं सशक्त होंगी, तभी हमारा परिवार, हमारा समाज और हमारा झारखंड और देश मजबूत होगा। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वहीं श्री मरांडी ने लिखा,भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र रिश्ता सदैव प्रेम, खुशियों और विश्वास से भरा रहे तथा भाई-बहन के बीच स्नेह की डोर हमेशा मजबूत बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित