बोकारो , जून 07 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड के बोकारो पहुँचे और सेक्टर 4 के सिटी सेंटर स्थित मौसी के आवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने आज यहां बताया कि वे करीब आधा घंटा शहर में रहे और रांची के लिए प्रस्थान कर गए।

श्रद्धांजलि सभा के बाद नितिन नवीन ने पास ही स्थित उद्यान में एक पेड़ भी लगाया। मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे । विभिन्न स्थानों से आए समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा के धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू महतो और धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बोकारो के पूर्व विधायक विरांची नारायण और गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे भी कार्यक्रम में शामिल थे।

नवीन ने मीडिया से कोई बात नहीं की और रांची की ओर रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया और कई स्थानों पर उन्हें पुष्प अर्पित किए गए।

भाजपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह दौरा पार्टी के संगठनिक समन्वय और सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित