बोकारो , अक्टूबर 10 -- झारखंड में बोकारो जिले के कसमार और आसपास के क्षेत्र में सियार हमले से घायल 11 लोगों को 35 हजार, गंभीर रूप से घायल एक को दो लाख रुपए का मुआवजा वन विभाग की ओर से दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित वन विभाग के बीट ऑफिस परिसर में वन विभाग के अधिकारियों और केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ितों को चेक सौंपा।

इस दौरान 11 घायलों को 35-35 हजार रुपये, जबकि गंभीर रूप से घायल रुही कुमारी को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. वहीं, घटना में बकरे की मौत होने पर टिंकू कुमार महतो को 10 हजार रुपये दिये गये.मुआवजा पाने वालों में रुतमन्ना परवीन (पिता नसीम अंसारी), पानबाबू महतो (पिता गणेश महतो), रबीना खातून (पिता दिलदार अंसारी), तरुणी देवी (पिता गौर चंद्र महतो), राहुल कुमार महतो (पिता केदार महतो), झालवा देवी (पिता गणेश महतो), लिलमनी देवी (पति मंगरू महतो), अनूप कुमार महतो (पिता दुर्गा चरण महतो), जूली कुमारी (पिता अजीत कुमार महतो), पार्वती देवी (पति राजेश कुमार महतो) और गौतम कुमार स्वर्णकार (पिता सुधीर स्वर्णकार) शामिल हैं. इन सभी को 35-35 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल रुही कुमारी (पिता भुवनेश्वरी कुमारी) को दो लाख रुपये मिले। इसके अलावा बकरे की मौत के मामले में टिंकू कुमार महतो (पिता सुभाष चंद्र महतो) को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी।

केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि वन्यजीवों के हमले से प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाना जरूरी है। प्रभारी वनपाल जगदीश महतो ने ग्रामीणों से जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर दिखने पर उनके नजदीक जाने या उन्हें उकसाने से बचें. ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

मौके पर समिति के संयोजक गंगाधर महतो, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो, प्रभारी वनपाल जगदीश महतो, वनरक्षी सुरेश कुमार टुडू, जगदीश, राजीव रंजन, देवनाथ महतो और निर्मल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित