बोकारो , जून 02 -- झारखंड में बोकारो जिले के बालीडीह पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा बोकारो मॉड्यूल राजेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विगत 12 मार्च को आवेदक सुरेश कुमार सिंह,बी एम डब्ल्यू प्लांट का मैनेजर औद्योगिक ओ०पी० बालीडीह, जिला-बोकारो के द्वारा एक आवेदन दिया गया कि, प्रिंस खान के द्वारा फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी की मांग की जा रही है।
आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-56/26, दि०-12.03.26, धारा-308(4)/308(5)/111(2)/111(3)/111(4)/351(3)/351(4)/3 (5) बी०एन० एस० दर्ज कर काण्ड के उदभेदन के लिए वरीय पदाधिकारी द्वारा पुलिस उपा० (मु०), बोकारो के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनिकी सुचना के आधार पर काण्ड का उदभेदन करते हुए संलिप्त अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं।
इन्होनें अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि ये प्रिंस खान के इंटरनेशनल नंबर के व्हाट्सएप से सीधे संपर्क में थें एवं उन्हीं के कहने पर अपने हैण्डराईटिंग में धमकी भरा पर्चा लिखकर छोड़ा था, जिसका विडियो प्रिंस खान के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर वायरल कर पुनः बीएमडब्लू कंपनी को धमकी दिया गया था।
इनके पास से जप्त मोबाईल के अवलोकन से इस काण्ड के कई साक्ष्य मिले हैं। साथ ही इनके द्वारा अपने व्हाटसएप नं० से प्रिंस खान के व्हासट्सएप नं० पर कई बार फोन कॉल में बातचीत का रिकॉर्ड उपलब्ध पाया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त राकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि ये प्रिंस खान गैंग का बोकारो में मुख्य सहयोगी है तथा इस गैंग के विस्तार एवं प्रभाव के लिए ये कार्य प्रारंभ किया था। गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार, उम्र 37 वर्ष, पिता-स्व० परमहंस सिंह, सा०-सेक्टर 02सी, क्वार्टर न0-1-190, थाना-बी०एस० सिटि, जिला-बोकारो का पुराना अपराधिक इतिहास निमियाघाट (जिला-गिरीडीह) थाना काण्ड सं0-116/21, दि०.-15.11. 2021, धारा-379/411/34भादवि० रहा है। राकेश सिंह से घटना कारित करने में उपयोग किया गया रेडमी कंपनी का रेडमी 8 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित