बोकारो , जून 20 -- झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बाजार टांड में बीते देर रात्रि 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रक खलासी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर यूपी 53 जीटी 0035 है। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना, पेंक थाना और कथारा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस हादसे में ट्रक का खलासी का मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है।
खलासी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अन्तपरीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित