बोकारो , अगस्त 7 -- झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल के कश्मीर कॉलोनी में बीते देर शाम तालाब में डूबने से 55 वर्षीय ठेका मजदूर बाना मुण्डा की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक बाना मुण्डा कश्मीर कॉलोनी का निवासी था। संध्या के समय वह कॉलोनी के तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
परिजनों ने उसे तत्काल बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाना मुण्डा के पीछे तीन पुत्रियाँ और दो पुत्र हैं। घटना की जानकारी के बाद बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अन्तपरीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित