बोकारो , अक्टूबर 08 -- झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मृत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी 50 वर्षीय शमशेर अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जारंगडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र सावित्री कॉलोनी ठाकुर अनुकूलचंद्र जी महाराज मंदिर समीप सड़क पर मृत अवस्था में पाया गया। गांधीनगर थाना क्षेत्र संडे बाजार निवासी लगभग 50 वर्षीय शमशेर अंसारी का शव होने की सूचना पर बोकारो थर्मल पुलिस व मृतक के स्वजन घटना स्थल पर पहुंचे। देखते-देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची। थाना इसके अलावा जारंगडीह पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी भी मौके पर पहुंचे। स्वजन, पुलिस व आमजन की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस संबंध में मृतक के पुत्र मो. राजा अली, पिता- मो. शमशेर आलम, ग्राम पोस्ट- संडे बाजार, थाना- गांधीनगर ने 8 अक्टूबर 2026 को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया और बताया कि उनके पिता पिछले 16 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज रांची स्थित कांके अस्पताल से चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित