रांची , मई 13 -- झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर राजपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल महारानी समिति कई नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
श्री गंगवार ने लिखा, झारखंड के पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उन्होंने जनसेवा एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ।
ॐ शांति!सीएम श्री सोरेन ने लिखा, गोमिया से पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री माधव लाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्व माधव बाबू का निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
वहीं श्री सोरेन ने पूर्व मंत्री स्व श्री माधव लाल सिंह जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन!श्री मरांडी ने लिखा कि, गोमिया के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री, लोकप्रिय जननेता आदरणीय माधव लाल सिंह जी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। उनका निधन राजनीति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सादगी और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!केंद्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने माधव लाल सिंह के निधन पर शोक जताया है। लिखा दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन सिर्फ गोमिया ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से पुण्यात्मा के लिए मोक्ष की कामना करता हूं। प्रभु श्रीराम उनके परिजनों और समर्थकों को शोक की इस दु:खद घड़ी से उबरने की हिम्मत दें। ॐ शांतिवहीं डुमरी विधायक और जेएलकेएम के सुप्रीमो जयराम महतो ने लिखा, गोमिया के पूर्व विधायक एवं बिहार-झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधवलाल सिंह के दुखद असामयिक निधन पर शत-शत नमन।
उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित