पाकुड़ , मार्च 23 -- झारखंड के पाकुड़ जिले में हथियार के साथ दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधी सालफी शेख एवं साग़िर शेख मुफ्सिल थाना क्षेत्र के अंजना एवं मनीरामपुर का रहने वाला है। अपराधियों के पकड़े जाने की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने आज संवाददाता सम्मेलन में दी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आजाद ने बताया कि यह सूचना मिली थी कि सिद्धों कान्हु पार्क के निकट कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी है। मिली इसी सूचना पर नगर थाना की पुलिस एवं टाइगर मोबाइल के जवान तुरंत पहुंचे तो दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ा और तलाशी के दौरान एक के पास देशी कट्टा पाया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों धराएं अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित