मेदिनीनगर , जून 20 -- झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी पीएचईडी ठीकेदार और संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को शनिवार सुबह मंदिर से घर जाने के क्रम में पांकी रोड में जीएलए कॉलेज के पास गोली मार दी गई।

घटना को उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने अंजाम दिया। घटना के बाद एमएमसीएच में पहुंचे पिता लव तिवारी ने खुलासा किया। उन्होंने घटना में शामिल सभी लोगों के नाम बताएं और जमीन विवाद कारण बताया।

संजय तिवारी का एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद संजय तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पिता के अनुसार खरीदी गई 22 डिसमिल जमीन का विवाद है। जगन्नाथ तिवारी उनके पुत्र सतीश तिवारी ने मुकदमा किया है। आज उसकी तारीख थी। सतीश तिवारी के बेटे प्रीतम सुबह से कई बार कॉल करके संजय तिवारी को बुला रहा था। हर शनिवार को संजय तिवारी काली मंदिर जाते हैं। पूजा पाठ करते हैं। इसकी जानकारी प्रीतम तिवारी को थी। घात लगाकर बैठा था और घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित