मेदिनीनगर , सितम्बर 09 -- झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाई बिगहा स्थित भारत गैस एजेंसी में हुई करीब 2 लाख 59 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया।
हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त स्थानीय ब्लॉक रोड निवासी 41 वर्षीय शमीम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के समीप बालू में छिपाकर रखे 2 लाख 43 हजार 250 रुपए बरामद किए। घटना 6 सितंबर की रात हुई थी।
शिकायत पर हैदरनगर थाना कांड संख्या 67/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने बुधवार दोपहर हैदरनगर थाना में इस संबंध में जानकारी दी।
कारवाई टीम में हैदरनगर थाना प्रभारी तजिलूल मनान दल बल के साथ शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित