रांची , अगस्त 15 -- झारखंड के देवघर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर नाथ दास का निधन रविवार को हो गया। वशवह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्री दास ने वर्ष 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर देवघर सीट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के कारण उन्होंने देवघर सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। वह जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी रहे थे। वह 69 वर्ष के थे।

इस बीच झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने श्री दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है एवं उनके परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ जतायी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार लम्बे समय से जन सेवा से जुड़ी रही है। स्वर्गीय कामेश्वर दास के पिता स्वर्गीय बैधनाथ दास एकीकृत बिहार में तीन बार इंडियन नेशनल कांग्रेस से विधायक रहे धे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित