गिरिडीह , अगस्त 02 -- झारखंड के गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र में बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री के विरोध में मानव श्रृंखला, बनाकर उसरी नदी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी के गंगापुर क्षेत्र से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाने तथा फैक्ट्री से फैल रहे कथित प्रदूषण के विरोध में पूर्वांचल क्षेत्र में जनआंदोलन तेज हो गया है।
इसी कड़ी में रविवार को गंगापुर उसरी फॉल मोड़ से शहर की ओर डांडीडीह, वनांचल कॉलेज, हरसिंगरायडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों तक विशाल मानव श्रृंखलाबनाया गयाआंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि उसरी नदी क्षेत्र के हजारों लोगों की जीवनरेखा है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री के लिए नदी का पानी उठाए जाने और प्रदूषण फैलने से पर्यावरण, जल स्रोत तथा आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे लेकर पिछले कई दिनों से पूर्वांचल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। लोगों से अपने संसाधनों से निर्धारित स्थल पर समय पर पहुंचने और एक-दूसरे का हाथ थामकर पर्यावरण संरक्षण, उसरी नदी बचाने तथा जनहित के इस अभियान को लेकर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर विरोद दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित