गिरिडीह , सितंबर 30 -- झारखंड के गिरिडीह-धनबाद सीमा पर बराकर नदी के किनारे करीब 32 हाथियों का बड़ा झुंड मौजूद है।
वन विभाग के मुताबिक झुंड के पंडरी, हजारीबाद या पीरटांड़ के अंगैया गांव की ओर बढ़ने की संभावना है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से रात में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और जंगल, नदी किनारे व हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।
वन विभाग ने कहा है कि हाथियों के पास न जाएं, सेल्फी/वीडियो बनाने की कोशिश न करें, झुंड का रास्ता न रोकें और न ही उसे खदेड़ें,पत्थर, पटाखे या तेज शोर से बचें, हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, अफवाहों को सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
वन विभाग की क्यूआरटी टीम रात में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि हाथियों को छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित