शाहजहांपुर , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड निवासी एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 557 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रियांक जैन ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी, सर्विलांस टीम और रोजा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अटसलिया पुल के पास से आरोपी लिपी सोय (23) को गिरफ्तार किया गया। वह झारखंड के खूंटी जिले का निवासी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना रोजा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित