भीलवाड़ा , सितम्बर 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में मिट्टी को सोना बताकर 21 लाख रुपए और आभूषण ठगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित जगदीश प्रजापत की पहचान करीब एक महीने पहले हरियाणा निवासी वारिस से हुई। वारिस ने अपने परिचित के पास सोने वाली मिट्टी और कंकर होने की बात कही। उन्होंने पहले कुछ कंकर दिये जो जांच कराने पर सोने के निकले, जिससे जगदीश को भरोसा हो गया। परिवार ने 21 लाख रुपए जुटाए और आभूषण भी साथ में दे दिये।

आरोपी बाद में सोने के नाम पर मिट्टी का ढेले देकर रकम और आभूषण लेकर फरार हो गया। कंकरों की दोबारा जांच करवायी गयी तो वे मिट्टी के ढेले निकले। तब ठगी का खुलासा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित