बीकानेर , नवम्बर 08 -- राजस्थान में बीकानेर के जेएनवी थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दम्पती सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे रानीबाजार निवासी अमरचंद सांखला के खेत में काम कर रहे बिहार निवासी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान दोनों पटरियों की ओर भागे। उन्हें बचाने के लिए अमरचंद एवं दरभंगा बिहार निवासी संजीत मोची भी पटरियों पर चले गए। इसी दौरान ट्रेन आ गई और चारों उसकी चपेट में आ गए।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में पति-पत्नी और संजीत की मौत हो गई,जबकि अमरचंद सांखला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद ट्रेन मौके पर ही रुकी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित