पौड़ी/कोटद्वार , मई, 14 -- उत्तराखंड के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के झंडीचौड़ में नगर निगम की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त अभियान के दौरान करीब आधा बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि राजस्व विभाग द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर के निर्माण हेतु नगर निगम कोटद्वार को हस्तांतरित की गई थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ लोगों द्वारा भूमि पर अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित