बीजिंग , अक्टूबर 05 -- सबिवाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर चाइना ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को खेले गये चाइना ओपन क्वार्टर फाइनल में नोवाक जोकोविच ने टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाने के साथ एक रिकॉर्ड भी बनाया। इस एटीपी 500 इवेंट में उन्होंने ज्वेरेव काे हराकर अपना शानदार अजेय रहने का सिलसिला जारी रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित