हरिद्वार , फ़रवरी 24 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बैन पॉलीथिन जब्त की गई।
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब छह कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अनाधिकृत भंडारण एवं विक्रय के आरोप में संबंधित दुकानदार पर एक लाख रुपये का चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित