नैनीताल , अप्रैल 09 -- उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर के किच्छा से उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि किच्छा स्थित उद्यान सचल केन्द्र में तैनात ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे की ओर आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले 12000 रुपए रिश्वत की मांग की गयी।शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे हैं, जिन्हें काटने के लिए उद्यान विभाग से अनुमति लेनी आवश्यक है। आरोप है कि ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा 16 पेड़ों को काटने के बदले में 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित