मुंबई , अक्टूबर 24 -- महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को एक विरोध-प्रदर्शन करेगी।

वीबीए प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, "जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कांग्रेस जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है?" उन्होंने कहा, "वंचित बहुजन अघाड़ी श्री कुमार को हटाने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को मुंबई में एक बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस लड़ाई को इसके तार्किक अंजाम तक ले जाना होगा, इसे बीच में नहीं छोड़ा जा सकता।" श्री आंबेडकर ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित