वाराणसी , अक्टूबर 09 -- वाराणसी में जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और इस्तीफे की मांग की।
कचहरी स्थित सर्किट हाउस के सामने आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद शवयात्रा को आस पास घुमाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता डॉ. राहुल राज ने कहा देश भर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध हो रहा हैं। लेकिन सच को छिपाने में वो लगे हुए हैं। उनको सामने आकर देश को जवाब देना ही होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित