नयी दिल्ली , सितंबर 28 -- भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च किया लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। श्री चिब ने कहा कि चुनाव आयोग किसी राजनीतिक दल या सरकार की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की संस्था है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े सवालों पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने श्री कुमार के इस्तीफे और उठाए गए सवालों की स्वतंत्र जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित