नयी दिल्ली , सितंबर 24 -- कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

श्री वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाई 25 सितंबर को अपने-अपने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगी। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और उनके कार्यकाल में हुए मतदाता सूची से जुड़े बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की। उन्होंने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 28 सितंबर को सभी जिला कांग्रेस जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जायेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुरुआत से ही कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार को हटाने, उनकी गिरफ्तारी और अन्य मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

ग़ौरतलब है कि इस मसले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ बड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित