जौनपुर , मई 03 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा रविवार को 30 करोड़ की ऑनलाइन इनवेस्टमेंट व बेटिंग एप के माध्यम से आर्थिक अपराध करने वाले जीजा और साला गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि संगठित गिरोह बनाकर इनवेस्टमेंट फ्राड किया जा रहा है, उक्त सूचना पर साइबर क्राइम थाना द्वारा जांच व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से साइबर क्राइम पोर्टल/एनसीआरपी पोर्टल/समन्वय पोर्टल व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस पर जांच के उपरांत अभियुक्तो द्वारा विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ साइबरध्इनवेस्टमेंट के नाम से फ्राड किया जाता है व फ्राड का पैसा अपने व परचितों के खातों में मंगाया जाता है व कूटरचित दस्तावेजों के द्वारा विभिन्न बैंको में खाता खुलवाया जाता है व फर्जी सिम लेने के लिये प्रयोग किया जाता है ।

खातों में साइबर फ्राड का पैसा मंगाकर कैश कर लिया जाता था । अभियुक्त कृष्णा सिंह पुत्र अरविन्द सिंह के व अभियुक्त रामप्रताप सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह के विरूद्ध कुल 61 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज है, जिनमें लगभग 30 करोड़ रूपया धनराशि की साइबर ठगी की गयी है । जिनके विरूद्ध विभिन्न सम्बन्धित राज्यों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है व अभियुक्तों द्वारा अब तक साइबर फ्राड से कमाये गये पैसे से खरीदी व इनवेस्ट की गयी सम्पत्तीयों की जांच व कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

यह दोनों अपराधी जीजा और साला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा बनारस में किराये के मकान में आफिस बनाकर फर्जी इनवेस्टमेंट व ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को टेलीग्राम व सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा कमाने व बेटिंग एप में पैसा कमाने का लालच देकर लोगों से छोटे अमाउंट लगवाकर बड़े अमाउंट का लालच देकर इनवेस्ट करवाया जाता है व अब तक जांच से छब्त्च् पोर्टल पर जांच से विभिन्न राज्यो से 61 आनलाइन साइबर कम्पलेन का होना पाया गया है गैग द्वारा साइबर फ्राड से लगभग 70 लाख रुपया अभियुक्ततो द्वारा खातों में मंगाकर चेक व एटीएम के माध्यम से विड्राल किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित