जौनपुर , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद वाराणसी खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर को होना नियत है। इसलिए 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के समस्त न्यायालय को बंद कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्ट्रेट में सभी न्यायालय कक्षों को निर्वाचन में मतदेय स्थल बनाया गया है। मतदान को सकुशल, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट न्यायालय कक्ष पर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। उक्त के निर्वाचन के दृष्टिगत 22 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को समस्त न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। इसके साथ ही 22 व 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित