जौनपुर , अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जमदग्नि ऋषि की पावन धरा एक बार फिर श्रीराम कथा की अमृतवाणी से गुंजायमान होने जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज के मुखारविंद से आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज खेल मैदान, जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। एवं कथा शुरु होने के एक दिन पूर्व यानि 20 अक्टूबर को भव्य एवं विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

इस आयोजन की विशेषता यह है कि वर्ष 2023 में भी इसी मैदान पर सेवा भारती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की कथा का भव्य आयोजन कराया गया था, जिसने अभूतपूर्व जनसमागम के साथ पूरे जनपद में विशेष पहचान बनाई थी। इसके बाद वर्ष 2024 में श्री सिंह द्वारा इसी परिसर में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज की विशाल श्रीराम कथा आयोजित कराई गई थी। अब फिर वही मैदान, वही आस्था और एक बार फिर पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज की अमृतमयी वाणी-इसे लेकर जनपद के श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह का वातावरण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित