जौनपुर , जून 20 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश में जौनपुर के 17 परीक्षा केंद्राें पर रविवार को होने वाली रि-नीट (यूजी) प्रवेश परीक्षा-2026 के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को कहा कि रि-नीट परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने की कवायद के तहत शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था रविवार सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

उन्होने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 05.00 बजे से क्रार्यक्रम समाप्ति तक शाही किला, जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु पार्किंग व डायवर्जन व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित