जौनपुर , मई 02 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर वार्ड संख्या 17 में शनिवार दोपहर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार नन्हे उर्फ सुधीर चौहान (35) की समोसा व नाश्ते की दुकान है, जिसके ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गयी थी। बताया जा रहा है कि अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया। तार को प्लास की मदद से हटाने के प्रयास में सुधीर चौहान करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित