जौनपुर , अक्टूबर 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं श्री राम कथा की आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा है कि बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पूर्व दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाली कलश यात्रियों का स्वागत आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा करके किया जाएगा।

श्री सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जौनपुर शहर के ऊपर मंडराता पुष्पवर्षक विमान और नीचे रामभक्तो के जय श्रीराम की अनुगूंज से समूचे शहर को आध्यात्मिकता के रंग में सराबोर करने की तैयारियों कों अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली श्रीराम कथा स्थानीय बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर आगामी 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगी। 20 अक्टूबर को कलश एवं शोभा यात्रा का कार्यक्रम होगा।

बैठक में हनुमानघाट से निकलने वाली कलश यात्रा के लिए संख्या ,रुट मैप का निर्धारण, सुरक्षा व्यस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यस्था हेतु गहन विचार विमर्श किया गया। उन5 बताया कि कलश यात्रा में अनुमानतःदस हजार रामभक्त भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा देश के जाने-माने कथावाचक श्री शांतनु महाराज जी कहेंगे। श्री सिंह ने बताया कि मैं और श्री शांतनु महाराज गोरखपुर जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी राम कथा में आने का निमंत्रण दिया है।

ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। सभी के समन्वित प्रयास से जौनपुर के कल्याणार्थ इस श्रीराम कथा का आयोजन करने के प्रति हम संकल्पित है।श्रीराम कथा समाज परिवर्तन का माध्यम बने यही सेवा भारती का उद्देश्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित