जौनपुर , अगस्त 12 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की लाइनबाजार थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित चल रहे युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के के सिंह के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक विजय शंकर यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी मनीष गौतम निवासी कलीचाबाद, थाना लाइनबाजार को गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष गौतम शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ,तभी से वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित