जौनपुर , अक्टूबर 16 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मधईपुर गांव निवासी प्रकाश बिन्द पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर ग्राम मधईपुर से गिरफ्तार किया।
इस मामले में थाना सिकरारा में मुकदमा संख्या 320/26 धारा 69 बीएनएस के तहत दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल विपिन यादव और महिला कांस्टेबल रंजन सिंह शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित