जौनपुर , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी शालीग्राम मिश्र का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। श्री मिश्र अपने संघर्षशील जीवन और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। लोकतंत्र सेनानी संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष लालचंद मौर्य ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चौंधी में किया जाएगा।
अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित