जौनपुर , सितम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुंतल 200 ग्राम गांजा बरामद कर दो अंतर्जनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि रामपुर के थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह करीब 4:25 बजे धौहरा नदी पुल जौनपुर-भदोही बॉर्डर के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया एक कुंतल 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ छोटू, निवासी फिरोजपुर धर्मपुर, थाना पूराकलंदर, अयोध्या और विनीत सिंह, निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना कादीपुर कला, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने गांजे के साथ 510 रुपये नकद और एक टेक्नो पोवा एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर में मु.अ.सं. 184/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित