जौनपुर , मार्च 05 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्ता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सद्भावना पुल से एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी संजय यादव का पुत्र लालू यादव (22) बुधवार रात लगभग 10 बजे घर से निकला और सद्भावना पुल पर पहुंचकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
होली का त्योहार होने के बीच देर रात तक पुलिस गोताखोरों की तलाश करती रही, लेकिन निजी गोताखोर उपलब्ध नहीं हो सके। गुरुवार सुबह सद्भावना पुल से कुछ दूरी पर नदी में युवक का शव बरामद किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था और इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित