जौनपुर , जून 21 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में केराकत थाना क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार देवकली बाजार में तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने 40 वर्षीय सीमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित