जौनपुर , मई 27 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित