जौनपुर , जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान एसओजी टीम व शाहगंज पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं, एक पुरस्कार घोषित अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के अनुसार मुठभेड़ में इस्तेखार (35) जिला आजमगढ़ के दाहिने कंधे में गोली लगी, उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से जयसिंह (28),जिला आजमगढ़ (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान पुरस्कार घोषित अपराधी विशाल यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा सघन कांबिंग की जा रही है।

पुलिस ने बदमाशों की पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान चार गोवंश जीवित तथा दो गोवंश मृत अवस्था में बरामद किए। वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित