जौनपुर , अक्टूबर 22 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में बुधवार देर रात एक दंपती के शव घर की छत में लगे पाइप के सहारे फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र के उपदेश गौतम (23) और उनकी पत्नी पूजा (22) ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। कल देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना के बाद दंपती की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पति-पत्नी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित