जौनपुर , जून 17 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास (नखतपुर) गांव में बुधवार को एक हादसे में धान की बुवाई करते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसान रामलाल गौतम (40) खेत में कार्य करने के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में लगी झटका मशीन में प्रवाहित करंट की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतक किसान के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित