जौनपुर , मई 24 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर पावर हाउस के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार पट्टी दयाल गांव निवासी चंचल उर्फ पट्टू (27) और विनोद उर्फ नारद (29) दोनों युवक मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे चंचल की मौके पर ह मौत हो गयी।हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित